प्रकाशक आईडी pub-7875436607466581 ग्राहक आईडी 5956979583 समय क्षेत्र (UTC+05:30) कोलकाता संपादित करें सक्रिय उत्पाद सामग्री TodayJagran(टुडे जागरण): कर्नाटक
Powered By Blogger
Powered By Blogger
Powered By Blogger
कर्नाटक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कर्नाटक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 19 मई 2018

कर्नाटक में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे तेजस्‍वी, कही ये बात।

पटना [राज्य ब्यूरो]। कर्नाटक मसले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा है कि सत्य की जीत और असत्य की हार हुई है।
भाजपा की आज से उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अन्य राज्यों में भी भाजपा की नीतियों की हार तय है। कर्नाटक में बनने वाली जदएस की नई सरकार के शपथ समारोह में भाग लेने के लिए तेजस्वी को निमंत्रण भेजा गया है।
शुक्रवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर कर्नाटक का पूरा नाटक हुआ। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा में बीएस येद्दयुरप्पा के इस्तीफे के बाद भाजपा का चेहरा सामने आ गया है। बहुमत का जुगाड़ नहीं होता देख वह मैदान छोड़कर भाग गई।
तेजस्वी ने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग करानेवालों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। लोकतंत्र में झूठ बोलनेवालों की कोई जगह नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चुप्पी तोडऩे का आग्रह किया और कहा कि देश संविधान से चलेगा, भाजपा की तानाशाही से नहीं। यह अब प्रमाणित हो गया है। कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान से ऊपर नहीं हैं। तेजस्वी ने कहा कि जनता के बीच काम नहीं करनेवालों और सिर्फ सत्ता पाने में जुटी रहने वाली पार्टी को जनता सबक जरूर सिखाती है।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे, प्रधान महासचिव आलोक मेहता, प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, चितरंजन गगन एवं मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भाजपा का चेहरा बेनकाब हो गया है। सुप्रीम कोर्ट का आभार जताते हुए राजद नेताओं ने कहा कि धन-बल और छल के सामने संवैधानिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक मर्यादा की जीत हुई है।

शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018

कर्नाटक: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, सिद्धारमैया के खिलाफ उतारा कमजोर प्रत्याशी।

बेंगलुरु: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी करते हुए 59 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
इसके अलावा भाजपा ने कोलार गोल्ड सीट के पूर्व में घोषित उम्मीदवार को बदल दिया गया है। पार्टी द्वारा घोषित किये गए 59 उम्मीदवारों के नाम में वह सीट भी शामिल है जिससे कांग्रेस के मुख्यमंत्री प्रत्याशी सिद्धारमैया चुनाव लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस सीट से भाजपा ने कमजोर प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।

224 विधानसभा सीटों के लिए इसके पहले भाजपा ने 154 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। अब तक जारी 3 सूचियों के आधार पर पार्टी अब तक 213 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। अब 11 उम्मीदवारों का ऐलान किया जाना है।
जिन अन्य सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाना है, उसमें वरुणा सीट भी शामिल है। इस सीट से माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई रघुवेंद्र चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।
वहीं भाजपा ने मैसूर के चामुंडेश्वरी सीट से गोपाल राव को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह वही सीट है जिससे कांग्रेस के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चुनाव लड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा ने इस सीट से मुख्यमंत्री के खिलाफ कमजोर प्रत्याशी खड़ा किया है।
गोपाल राव एक ब्राह्मण हैं जबकि चामुंडेश्वरी सीट का इतिहास रहा है कि यहां से वोक्कालिगा या कुर्बा जाति का उम्मीदवार विजयी होता रहा है। इस सीट पर वोक्कालिगा या कुर्बा जाति की बहुलता है, जबकि ब्राह्मणों की संख्या बेहद कम है। 2013 में जेडीएस ने 42.9 फीसदी जबकि कांग्रेस ने 38.9 फीसदी वोट हासिल किया था।
बता दें, कर्नाटक की 224 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कर्नाटक में 244 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा, जबकि चुनावों का परिणाम 15 मई को आएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोनों ही लगातार कर्नाटक में अपने दौरे कर रहे हैं। जहां कांग्रेस कर्नाटक में एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होना चाहेगी तो वहीं भाजपा अपने 5 साल के वनवास को खत्म करने की कोशिश करेगी।
इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार बीएस येदियुरप्पा शिकारीपुरा से टिकट दिया गया है।