प्रकाशक आईडी pub-7875436607466581 ग्राहक आईडी 5956979583 समय क्षेत्र (UTC+05:30) कोलकाता संपादित करें सक्रिय उत्पाद सामग्री TodayJagran(टुडे जागरण): खेल -कूद
Powered By Blogger
Powered By Blogger
Powered By Blogger
खेल -कूद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खेल -कूद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

बिहार के खिलाड़ियों को सरकार ने दिया तोहफ़ा, दरोगा पद पर मिलेगा आरक्षण।

बंटी : (डेस्क न्यूज़ ) : बिहार में खिलाड़ियों के अच्छे दिन आने के संकेत मिलने लगे हैं। बिहार पुलिस की होने वाली भर्ती में पहली बार सिपाही से लेकर दरोगा की बहाली में खेल कोटा से कुछ रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती में महिला खिलाड़ियों को विशेष रूप से तवज्जो दी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दरोगा के खाली 1734 पदों पर होने वाली बहाली में 17 पद उत्कृष्ट खिलाड़ियों से भरे जायेंगे। जिसमें 6 पद महिला खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके अलावा राज्य में 9090 सिपाहियों के पद पर बहाली में 100 पद खेल कोटा के लिए रखा गया है। जिसमें 37 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस बात को पुलिस के लिए खेल प्रतिभा की तलाश करने वाली समिति ने स्पष्ट कर दिया है कि खिलाड़ियों की नियुक्ति खेल कोटा से की जाएगी। मिटी ने यह भी कहा है कि खिलाड़ियों को 40 वर्ष की आयु तक पुलिसिंग के काम में नहीं लगाया जाएगा।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खेल के आधार पर चयन किए गए खिलाड़ियों को सिर्फ खेल से ही जोड़ कर रखा जाएगा। 40 वर्ष की आयु तक उन्हें पुलिस की ड्यूटी नहीं दी जाएगी। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और भरपूर प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा। इसके पीछे खेल के क्षेत्र में बिहार की छवि को और बेहतर बनाना शामिल है। सूत्रों ने बताया कि भले ही नियुक्ति खेल कोटा से होगी पर खिलाड़ियों को शैक्षणिक योग्यता में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।
राज्य सरकार के इस घोषणा के बाद बिहार के खिलाड़ियों और खेल संघ के पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ की उपाध्यक्ष और प्रोफेसर सुहेली मेहता ने न्यूज़ बिहार से हुई बातचीत में बताया कि यह सरकार की एक अच्छी पहल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी को इसके लिए बॉल बैडमिंटन संघ की तरफ से साधुवाद देते हैं। सुहेली मेहता ने बताया कि खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए वह खुद तथा उनका खेल संघ लगातार प्रयास करता रहा है। इस घोषणा से उन्हें बहुत खुशी मिली है तथा बिहार के खिलाड़ियों व खास कर महिलाओं को खेल के प्रति किये गए प्रदर्शन का सही सम्मान राज्य की सरकार ने देने का काम किया है। इससे खेल के प्रति उत्साह और माहौल राज्य में कायम होगा।

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

अपने 100वें मैच में शतक लगाकर विशेष क्लब में पहुंचने वाले शिखर पहले भारतीय।

नई दिल्ली, [रवीन्द्र प्रताप सिंह]। वांडर्रस में चल रहे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के चौथे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यहां एक बार फिर भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी असफल रही जब रोहित शर्मा मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन ने दक्षिण अफ्रीका को दबाव नहीं बनाने दिया और स्कोरबोर्ड को लगातार गतिमान रखा।दोनों बल्लेबाजों ने लगभग 6 रन प्रति ओवर के औसत से रन बनाए। दोनों दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया। इस विशेष क्लब में शिखर धवन हुए शामिल शिखर धवन ने अपने सौवें वनडे मैच में शानदार शतक लगाया, इसके साथ ही अब वो दुनिया के उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गये हैं जिन्होंने सौवें मैच में शतक लगाया है। शिखर धवन इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा वेस्टइंडीज के 3 खिलाड़ी और उसके बाद इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और भारत का 1-1 खिलाड़ी शामिल है। गार्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज) क्रिस केन्यर्स (न्यूजीलैंड) मोहम्मद युसुफ (पाकिस्तान) क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) कुमार संगाकारा (श्रीलंका) मार्कस ट्रेस्कोथिक (इंग्लैंड) रामनरेश सरवन (वेस्टइंडीज) डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) शिखर धवन (भारत) ऐसे मनाया 100वें मैच का जश्न अपना सौवां वनडे खेल रहे शिखर धवन ने शानदार शतक लगाया। इस सीरीज में गब्बर का काफी बेहतरीन प्रदर्शन रहा है आज पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में जल्दी से गिरने के बाद गब्बर ने धैर्यपूर्वक खेलते हुए 99 गेंदों पर अपने करियर का 13वां शतक लगाया। द. अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रही है गब्बर की धमक दक्षिण अफ्रीका में चल रही मौजूदा सीरीज में गब्बर का बल्ला खूब चला है। इस सीरीज में अबतक 4 मैचों की 4 पारियों में गब्बर ने 269 रन बनाए है। इसमें उन्होंने अब तक एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं। इस सीरीज़ के पहले वनडे मैच में वो 35 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। सेंचुरियन में खेले गए दूसरे मुकाबले में उन्होंने नाबाद 51 रन की पारी खेली और केपटाउन में खेले गए तीसरे वनडे में भी गब्बर ने 76 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।