प्रकाशक आईडी pub-7875436607466581 ग्राहक आईडी 5956979583 समय क्षेत्र (UTC+05:30) कोलकाता संपादित करें सक्रिय उत्पाद सामग्री TodayJagran(टुडे जागरण): बैंगलुरू
Powered By Blogger
Powered By Blogger
Powered By Blogger
बैंगलुरू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बैंगलुरू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 19 मई 2018

कर्नाटक में अब ये फ़ाइनल है: कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को न्योता, 23 को शपथ

बेंगलुरू, जेएनएऩ। जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी कुमार स्वामी बुधवार यानी 23 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें सरकार बनाने का न्यौता दिया है। पहले ये समारोह सोमवार को होना था। बदलाव की मुख्य वजह 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि है। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम दोपहर 12 से 1 बजे के बीच होगा। इस दौरान अन्य राज्यों से बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। येद्दयुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद राज्यपाल के पास कांग्रेस जेडी(एस) गठबंधन को सरकार बनाने का आमंत्रण देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। कुमारस्वामी को दोबारा सरकार बनाने का दावा पेश करने की जरुरत नहीं है। क्योंकि वो चुनाव परिणाम वाले दिन ही दावा पेश कर चुके हैं।
कुमार स्वामी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, कि शपथ ग्रहण समारोह में मैंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के केसी राव को बुलाया है। साथ ही सोनिया गांधी,राहुल गांधी को निजी तौर पर निमंत्रण भेजा है। 
दूसरी ओर आज विधानसभा में येदियुरप्पा सरकार गिरते ही कुमारस्वामी के चेहरे पर प्रसन्नता देखी गई। वह विधानसभा में विजयी चिह्न बनाते हुए देखे गए। कुमारस्वामी दूसरे बार राज्य की कमान संभालेंगे। उन्होंने हाल ही में कहा था कि मैंने भाजपा के साथ जाकर अपने पिता का जो दिल दुखाया था उसका पश्चाताप कांग्रेस के साथ सरकार बनाकर करूंगा। 

कर्नाटक का नाटक- अमित शाह ने जुटाए 13 विधायक, पढ़िए सभी का बायोडाटा।

बैंगलुरू। कर्नाटक के नाटक का पटाक्षेप संभवतः आज बीजेपी के बहुमत परीक्षण के साथ हो जाना चाहिए. बीजेपी के पास 104 विधायक हैं और 112 के मैजिक आंकड़े से वो 8 विधायक पीछे है. कल शाम 4 बजे सदन में फ्लोर टेस्ट हुआ।इधर जानकारी मिल रही है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 13 विधायक जुटा लिए हैं.

जानिए कौन हैं ये 13 विधायक

आनंद सिंह- ये होसपेट से विधायक हैं. लम्बे समय तक बीजेपी में ही रहे हैं. बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के कारण ये 2 महीने पहले ही बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे.
नागेंदा- ये बेल्लारी ग्रामीण से कांग्रेस के विधायक हैं. ये भी बीजेपी में थे और रेड्डी बंधुओं के करीबी हैं. आनंद सिंह के साथ ही 2 महीने पहले इन्होंने कांग्रेस ज्वाइन किया था.
जे ऐन गणेश- ये कम्पली से कांग्रेस के विधायक हैं. ये रेड्डी बंधुओं के करीबी हैं.
प्रताप गौड़ा पाटिल- ये मसकी से विधायक हैं. ये 2008 तक बीजेपी में ही थे. अभी कांग्रेस के विधायक चुने गए हैं. बीजेपी नेताओं से इनके करीबी संबंध हैं.
शिवानन्द पाटिल- बगेवेदी से कांग्रेस विधायक हैं. जब चुनाव नहीं हुए थे, तब इन्होंने बीजेपी की तारीफ की थी और बीजेपी में शामिल होने की कोशिश भी की थी. मोदी के प्रशंसक रहे हैं.
एमवाय पाटिल- अफ्ज़लपुर से कांग्रेस के विधायक हैं. ये भी पहले बीजेपी में ही थे. इस बात से नाराज़ होकर ये कांग्रेस में शामिल हो गए थे कि पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेता को टिकट दे दिया था.
नागागौदा कनाद्कौर- ये जेडीएस के विधायक हैं. 2017 में इन्होंने बीजेपी ज्वाइन करने की कोशिश की थी. ये भी मोदी के प्रशंसक हैं.
वेंकातारामान्नापा- ये पवागादा से कांग्रेस के विधायक हैं. जब येदियुरप्पा की सरकार कर्नाटक में बनी थी, तो ये उस सरकार में शामिल थे. इनके येदियुरप्पा से अच्छे संबंध हैं.
पी पुत्तारंगाशेत्टी- ये चमराज्गानर से विधायक हैं. ये बीजेपी के वरिष्ठ नेता एश्वाराप्पा के कई दशकों तक सहयोगी रह चुके हैं.
के एस लिंगेश- ये जेडीएस के एकमात्र लिंगायत विधायक हैं. ये येदियुरप्पा के करीबी रहे हैं. येदियुरप्पा के लोगों से इनके पारिवारिक रिश्ते भी हैं.
शिवराम हेब्बल- ये एक ब्राह्मण विधायक हैं और उडुपी मठ से इनके संबंध हैं. जिस पर योगी आदित्यनाथ का खासा प्रभाव है. बीजेपी से इनके पुराने रिश्ते रहे हैं.
राजशेखर पाटिल- ये व्यापारी हैं. इनके आरएसएस और बीजेपी दोनों के व्यापारिक संगठनों से संबंध हैं. ये कांग्रेस के विधायक हैं.
देवेन्द्र चौहान- नाग्थान से जेडीएस के विधायक हैं. इनके येदियुरप्पा से पुराने संबंध रहे हैं और ये भी एक व्यापारी हैं, जो कि राजशेखर पाटिल की तरह ही बीजेपी और आरएसएस के व्यापारिक संगठनो से जुड़े हुए हैं.