प्रकाशक आईडी pub-7875436607466581 ग्राहक आईडी 5956979583 समय क्षेत्र (UTC+05:30) कोलकाता संपादित करें सक्रिय उत्पाद सामग्री TodayJagran(टुडे जागरण): उत्तर प्रदेश
Powered By Blogger
Powered By Blogger
Powered By Blogger
उत्तर प्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उत्तर प्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 5 मई 2018

सीएम योगी और पीएम मोदी के चेहरे का हुआ पर्दाफाश, यूपी की इस घटना ने दहला दिया सबका दिल।

न्यूज़ डेस्क : देश में अक्सर चुनाव से पहले दलित सियासत बहुत देखने को मिलती है, कांग्रेस और बीजेपी के नेता कई दलित के घर पर खाना खाते हुए देखे जाते हैं, और फिर से इसी तरह का दौर देखा जा रहा है, उत्तर प्रदेश में बीते दिनों यूपी के जिला प्रतापगढ़ में सीएम योगी एक दलित के घर पर खाना खाने पहुंचे थे, तो इसी बीच योगी यूपी के अमरोहा जिले पहुंचे थे, जहां पर फिर से उन्होंने दलित के घर पर भोजन किया।

और वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के दलित समुदाय के लिए कहते हैं, कि उन्होंने सविंधान जनक भीमराव अंबेडकर के लिए जो सम्मान किया है, वह किसी सरकार ने नहीं किया है, लेकिन इसी बीच यूपी के जिला बदायूं से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो जो कि सीएम योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोहरे चेहरे का पर्दाफाश करती है।
पेशाब पिलाने का एक मामला सामने आया है, जब दलित पीड़ित ने दबंगो से फसल काटने को मना किया तो, दबंगो ने दलित को पेड़ से बांद कर उसकी खूब पिटाई की, ओर बाद में दलित पीड़ित को जूते में पेशाब भी पिला दिया, और पीड़ित का जुर्म सिर्फ इतना था, की पीड़ित ने सिर्फ उन दबंगों का उनकी फसल काटने से मना कर दिया था, फिर वही पीड़ित की पत्नी ने कहा कि दबंग बार-बार यह कह रहे थे, कि हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा, दलितों का कुछ भी नही है, क्योंकि सरकार हमारी है, अब ज़रा आप सोचिए कि मोदी और योगी राज में जो इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, क्या इससे होगा सबका साथ सबका विकास।

शुक्रवार, 4 मई 2018

मुसलमानों को CM योगी ने दिया ये बड़ा तोहफा, मुस्लिम समाज मे दौड़ी खुशी की लहर।

मुस्कान अंसारी अभी हाल ही में शब-ए-बारात जैसे पावन पर्व गुजरा है और मुसलमानों के सबसे पवित्र महीने रमजान भी लगभग शुरू होने वाले हैं और हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी मुस्लिम समाज के लोगों को रमजान की बधाई देने के साथ-साथ पैगंबर (स.अ.व) की काफी प्रशंसा की थी और उनके ही नक्शे कदम पर चल रहे उत्तर प्रदेश के CM योगी जी ने भी मुस्लिम समाज को खुश करने के लिए एक नया उपहार दिया है।

CM योगी ने रमजान के मौके पर दिया मुसलमानों को यह तोहफा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में बिजली की भारी किल्लत रहती है ऐसे में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रमजान के पवित्र महीने में 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की है जिसका मुस्लिम समाज ने तहे दिल से स्वागत किया है और योगी के इस फैसले पर वह बेहद खुश हैं।
यहां मिलेगी 24 घंटे बिजली
आपको बता दें कि यह सुविधा मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में दी जाएगी जहां पर भारी मात्रा में मुस्लिम समाज के लोग रहते हैं और यहां पर बिजली की किसी प्रकार की कटौती भी नहीं की जाएगी।
विपक्ष को मिला करारा जवाब
फिलहाल आपको यह बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर विपक्ष ने कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन योगी जी ने रमजान के पवित्र महीने में 24 घंटे की बिजली देकर लगभग सभी विपक्षी पार्टियों को करारा जवाब दिया है और वही प्रधानमंत्री मोदी जी ने रमजान की बधाई देकर भी सबको चौका कर रख दिया है।


रविवार, 25 फ़रवरी 2018

भाजपा को बड़ा झटका, अपने ही गढ़ में चारों खाने चित हुए प्रत्याशी।

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी योगेंद्र कुमार को निर्दलीय प्रत्याशी सुभानी ने भारी मतों से परास्त कर दिया है।
योगेंद्र कुमार को जहां 3096 मत मिले, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी कवाल गांव के पूर्व प्रधान सुभानी ने 5485 वोट के साथ विजय हासिल की है। भाजपा की इस हार को एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इस सीट पर कई दिग्गजों की साख दाव पर लगी थी।
भाजपा के लिए इसे बड़ा झटका इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि केंद्र और प्रदेश में उसकी ही सरकार है। इतना ही नहीं मुजफ्फरनगर की सभी 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा के ही विधायक हैं और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सांसद भी भाजपा के ही हैं। ऐसे में जिला पंचायत के वार्ड 35 को भाजपा ने गंवा दिया, जिस पर दंगे के बाद हुए त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक विक्रम सिंह सैनी ने जीत हासिल की थी। बता दें कि यह सीट विक्रम सिंह के विधायक चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे से खाली हुई थी। इस सीट पर पूरे जनपद की निगाहें थी।बता दें कि गुरुवार को हुए उपचुनाव में मतदान के बाद से ही लोगों ने हार और जीत के जोड़ तोड़ शुरू कर दी थी। मगर नतीजे ऐसे आएंगे इसका किसी को भी अंदाजा नहीं था। अब देखना यह होगा कि इस सीट को हारने के बाद भाजपा में किस तरह की हलचल होती है। इस सीट पर विधायक विक्रम सिंह सैनी की भी प्रतिष्ठा लगी हुई थी, जो पूरी तरह से धराशाई हो गई। आपको बता दें कि जनपद मुजफ्फरनगर में हुए 2013 में सांप्रदायिक दंगों के बाद से भाजपा के नेता यह कहते दिखाई देते रहे हैं कि भाजपा जिले में कोई चुनाव नहीं हारी। मगर हाल ही में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को जनपद में करारी हार मिली थी।
लोगों की कसौटी पर खरा उतरेंगे
इस सीट पर जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुभानी ने कहा कि उनकी जीत को क्षेत्र के लोगों की जीत है। सभी लोगों ने जाति धर्म को पीछे छोड़ते हुए मतदान किया है, जिससे उनकी जीत हुई है और वे उनकी कसौटी पर खरा उतरेंगे।

सोमवार, 12 फ़रवरी 2018

जल्द दौड़ेगी यूपी में रैपिड रेल, इस रूट पर सबसे पहले होगी सफर की शुरुआत।

प्रिंस राज : (संवाददाता) : नोएडा। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान समेत चार राज्यों को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी रैपिड रेल परियोजना तेजी से धरातल पर उतरने लगी है। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले साहिबाबाद से दुहाई के बीच रैपिड रेल की लाइन डाली जाएगी। 381 किलोमीटर लंबे हाइटेक रेलवे नेटवर्क से मेरठ को जोड़ने की दिशा में एक हजार करोड़ रुपये के दो टेंडर जारी करने की तैयारी है। गौरतलब है कि मेरठ से दिल्ली, दिल्ली से अलवर और दिल्ली से पानीपत के लिए भी रैपिड रेल संचालन पर सहमति बन चुकी है। मेरठ से सराय काले खां तक जाने वाले रैपिड रेलनेटवर्क को राजस्थान के अलवर और हरियाणा के पानीपत से भी जोड़ा जाएगा। मेरठ से दिल्ली जाने वाले लोगों को गुड़गांव, अलवर और पानीपत के लिए रैपिड ट्रेन पकड़ने को दूसरे स्टेशनों में जाकर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
साहिबाबाद में पड़ेगी रैपिड रेल के कार्य की आधारशिला
सरायकाले खां को इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट हब बनाने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रैपिड रेल के कार्य की आधारशिला साहिबाबाद में पड़ने जा रही है। सबसे पहले साहिबाबाद से दुहाई के बीच कार्य शुरू होगा। 17 किलोमीटर लंबे इस रूट में सिविल कार्य कराए जाएंगे। एक पखवाड़े के अंदर एक हजार करोड़ रुपये के सिविल कार्य के दो टेंडर जारी किए जाएंगे। इन टेंडरों के बाद रैपिड रेल से संबधित कार्य धरातल पर होता नजर आएगा। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बजट में रैपिड रेल के लिए बजट निर्धारित किया गया है। पिछले कई दिनों से टेंडर प्रपत्रों को अंतिम रूप देने का कार्य चल रहा है। यह सिविल कार्य के टेंडर होंगे।
ये हैं रूट
रैपिड रेल का रूट दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ के बीच 90 किलोमीटर का होगा। वहीं, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत के बीच की दूरी 111 किलोमीटर की होगी। इसके अलावा दिल्ली, गुडगांव, अलवर के बीच का सफर 180 किलोमीटर का होगा।
राज्य सरकार को बजट का इंतजार
केंद्र सरकार ने रैपिड रेल के लिए बजट में 659 करोड़ रुपये दिए हैं। योजना को संचालित कर रही नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन अब प्रदेश सरकार द्वारा बजट मिलने की आस लगाए है। फिलहाल, संस्था ने देश में पहली बार रैपिड रेल को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया है। खास बात है यह है कि मेरठ रूट पर सबसे पहले काम शुरू होने जा रहा है। दुहाई में एक डिपो भी बनाया जाएगा। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में ग्राउंड लेवल पर डिपो बनाने की बात कही गई है।
देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=GbHRU1SROLM&t=1177s
देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=kMl2HnzUffw

जल्द ही भर सकेंगे यूपी के इस शहर से उड़ान, केन्द्र सरकार से मिल गई हरी झंडी।

प्रिंस राज : ( संवाददाता ) : नोएडा : यूपी के मुरादाबाद शहर से अब जल्द ही हवाई जहाज उड़ने लगेगा। जी हां निर्यातकों की लम्बे समय से मांग और सरकार की छोटे शहरों को भी हवाई मार्ग से जोड़ने की मुहीम रंग लाई।
  1. इस बाबत स्थानीय अधिकारियों और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ निजी कंपनियों ने मूंडापाण्डेय हवाई पट्टी का निरिक्षण कर हरी झंडी दे दी है।

एयर फेयर भी हुआ निर्धारित
डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अफसरों की पहले फेज में सिर्फ दो फ्लाइट ही रहेंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर फ्लाइट की संख्या और दूसरे शहरों के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जा सकती है। कंपनी ने मुरादाबाद से लखनऊ का किराया दो हजार रुपये प्रस्तावित किया है। जिसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अनुमोदन का इंतजार है। उन्होंने बताया कि दिल्ली का किराया एक हजार से 1200 रुपये के बीच प्रस्तावित है। वहीं, हवाई पट्टी पर मार्च तक विमान उड़ाने की व्यवस्था कराने के लिए कुछ निर्माण किए जाने हैं। इनमें हवाईपट्टी से मुख्य मार्ग तक फोरलेन, गेस्ट हाउस को भी अपग्रेड करने का एस्टीमेट शासन ने जल्द से जल्द मांगा है। उसी के बाद शासन स्तर से धनराशि रिलीज कर दी जाएगी।
अप्रैल से शुरू हो सकती है हवाई यात्रा
उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल से वाया मुरादाबाद लखनऊ और दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसी के तहत ही केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्रालय से इस सेवा का लाइसेंस मिलने के बाद प्रदेश के विशेष सचिव नागरिक उड्डयन, हवाई सेवा शुरू करने वाली ट्रू जेट कंपनी के अफसरों की टीम ने भदासना हवाईपट्टी का जायजा लिया और उसे मिनी एयरपोर्ट में तब्दील करने के लिए लोक निर्माण और एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बतादें कि तीन साल पहले मुरादाबाद में मिनी एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी मिली थी। लेकिन, पिछली सरकार में जमीन खरीदने के लिए धनराशि भी मिली थी जो यहां के एयरपोर्ट की राशि इलाहाबाद चली गई। जिस कारण शहरवासी ख़ासा मायूस हो गए थे। पिछले साल केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्रालय ने मुरादाबाद में हवाई मार्ग से यात्रा करने वालों का सर्वे कराया। जिसमें पाया गया कि यहां एक्सपोर्ट जोन होने के कारण हवाई मार्ग से यात्रा करने वालों की संख्या अधिक है। ज्यादातर बायर्स, एक्सपोर्टस तथा अन्य लोग हवाई सफर करना चाहते हैं। उसी के बाद मुरादाबाद से हवाई सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया। निर्यातक राशिद खान ने कहा की ये मुरादाबाद के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। क्योंकि अभी हमें फ्लाईट पकड़ने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। निश्चित रूप से यहां के कारोबार में उछाल के साथ स्थानीय स्तर पर और रोजगार मजबूत होंगे।

मुस्लिम धर्मगुरु का आया बड़ा बयान, अयोध्या में राम मंदिर की जगह बने….

मोहम्मद शाहिद : (संवाददाता) : शिया धर्मगुरु और अल्ला इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्वे सादिक ने राममंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की जगह विद्यामंदिर का निर्माण होना चाहिए. उन्होंने पहले कहा कि “मंदिर जरुर बने.” पर तुरंत ही अपने बयान से पलटते हुए कहा कि “मंदिर न बने विद्यामंदिर बने।

इस दौरान मौलाना कल्वे सादिक ने नदवी की आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात के बाद बाबरी मस्जिद को कहीं और ले जाने वाले सुझाव पर अपना मत देने से मना कर दिया. बता दें कि नदवी के इस सुझाव के बाद उन्हें बोर्ड से बर्खास्त कर दिया गया है.बाराबंकी में एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कल्वे सादिक ने कहा कि “ मेरी राय में अयोध्या में बिद्यामंदिर का निर्माण होना चाहिए. अब अब तक राम मंदिर का मुद्दा सुलझ जाना चाहिए था. लेकिन यह तभी सुलझेगा जब लोग चाहेंगे.”
हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि “ मुस्लिमों को ईसाईयों से सिखने की जरुरत है. जहां कहीं भी चर्च होता है वहां स्कूल जरुर होते हैं. आपने कितनी मस्जिदें देखी हैं जहां स्कूल है? स्कूल का मतलब आधुनिक शिक्षण संस्थान से है. आज धार्मिक और आधुनिक शिक्षा समय की मांग है. मुस्लिमों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मस्जिद के सात आधुनिक शिक्षण संस्थान का भी निर्माण ही. इसका स्वागत हिंदू भी करेंगे।
आपकी आवाज,आपकी ताकत।

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

50 रुपये के बंटवारे को लेकर गोली मारने वाला हत्यारोपी फरार, पुलिस दबिश देती रही।

बंटी (DESK NEWS): इंदिरापुरम : थाना इंदिरापुरम से कुछ ही दूरी पर वसुंधरा फार्म हाउस में ईनाम के 500 रुपये के बंटवारे को लेकर बैंड वाले की गोली मारने वाला हिस्ट्रीशीटर व उसका एक साथी घर से फरार है। पुलिस की तीन टीमों ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए शुक्रवार रात कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। घटना के दौरान हिरासत में लिए गए दीपक निवासी झज्जर, हरियाणा और गुलफाम निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि बैंड संचालक अबरार को दिल्ली के सुंदरनगर निवासी साजिद ने गोली मार दी। उसके साथी नीरज निवासी जहांगीरपुरी, दीपक और गुलफाम ने उसकी मदद की थी। साजिद और नीरज को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। तीनों की तलाश में शुक्रवार रात दिल्ली, हरियाणा और बागपत में दबिश दी गई। दोनों आरोपी घर से फरार हैं। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी साजिद सुंदरनगरी थाने से हिस्ट्रीशीटर है। वह पूर्व में जेल जा चुका है। ------------ क्या है मामला : बता दें कि वसुंधरा फार्म हाउस में बीते बृहस्पतिवार रात को बारात चढ़त में बैंड संचालक अबरार की टीम को ईनाम में पांच सौ रुपये मिले थे। वह रुपये गिन रहे थे। इसी दौरान शादी समारोह में ढोल बजाने आए साजिद, नीरज, दीपक और गुलफाम वहां पर पहुंच गए। चारों ने इनाम में मिले पांच सौ रुपये को बांटने की बात कही। अबरार ने इन्कार किया तो कहासुनी हो गई। साजिद ने अबरार पर तीन राउंड फाय¨रग कर दी। अन्य तीनों ने अबरार को पकड़ा था। अबरार के जांघ में एक गोली लगी थी। अस्पताल में अबरार की मौत हो गई थी। अबरार बागपत के बागपत के रहने वाला था। उनके बड़े भाई इकरार ने इंदिरापुरम थाने में मामले की एफआइआर दर्ज कराई थी।