प्रकाशक आईडी pub-7875436607466581 ग्राहक आईडी 5956979583 समय क्षेत्र (UTC+05:30) कोलकाता संपादित करें सक्रिय उत्पाद सामग्री TodayJagran(टुडे जागरण)
Powered By Blogger
Powered By Blogger
Powered By Blogger

शनिवार, 14 अप्रैल 2018

जल्द बिछेगी रेलवे लाइन, मुआवजा मिलना शुरू।

 ★ 03 गावों के 29 प्रभावितों को बांटे मुआवजा राशि के चेक
★ 04 गावों के प्रभावितों को जल्द बांटी जाएगी मुआवजा राशि
★ 10 किलोमीटर एरिया में चिह्नित 10 गांवों की 315 बीघा जमीन रेलवे विभाग के नाम दर्ज
TODAY JAGRAN : संवाददाता : बिलासपुर : जिला बिलासपुर की पंजाब सीमा पर जल्द ही रेलवे लाइन बिछाने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सर्वे के मुताबिक सीमावर्ती क्षेत्र के 10 किलोमीटर एरिया में चिह्नित 10 गांवों की 315 बीघा जमीन रेलवे विभाग के नाम दर्ज हो चुकी है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रभावितों को मुआवजा राशि के चेक बांटने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत अभी तक छह गांवों के 99 प्रभावितों को मुआवजा राशि प्रदान की जा चुकी है और शेष चार गांवों के प्रभावितों को भी जल्द ही मुआवजा राशि के चेक बांटने की प्रक्रिया पूरी होगी। कार्य शुरू करने के लिए जल्द रेलवे विकास निगम टेंडर आमंत्रित करेगा।
नायब तहसीलदार (रेलवे) सुंदरलाल रनोट ने बताया कि वीरवार को तीन गांवों के 29 प्रभावितों को कोटखास पंचायत में एसडीएम सदर प्रियंका वर्मा के माध्यम से मुआवजा राशि के चेक बांटे गए। इसके तहत कोटखास के छह प्रभावितों को 84.36 लाख, झीड़ा के आठ प्रभावितों को 2.02 करोड़ और बेहरड़ा के 15 प्रभावितों को 1.52 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई। इस मौके पर कानूनगो जीतराम शर्मा, प्रेमलाल, नायब तहसीलदार स्वारघाट दौलतराम ठाकुर और रेलवे विकास निगम चंडीगढ़ की ओर से सीनियर इंजीनियर (वर्कस) नरेश कुमार मौजूद रहे।
सुंदरलाल ने बताया कि शेष चार गांवों के प्रभावितों को भी जल्द मुआवजा राशि के चेक बांटे जाएंगे। यह कार्य 10 किलोमीटर एरिया में पूरा किया जाएगा और उसके बाद सर्वेक्षण के तहत आगे का कार्य चलेगा। इस तरह सर्वेक्षण के आधार पर इस कार्य को चरणवद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है भानुपल्ली-बिलासपुर-बरमाणा रेलवे लाइन
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी-बरमाणा रेलवे लाइन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीमांत क्षेत्र के 10 किलोमीटर एरिया में रेल पटरी निर्माण के लिए चिह्नित किए गए 10 राजस्व गांवों के प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि प्रदान की जा रही है। सबसे पहले तीन गांवों जंडौरी, नंदबैहल और नीलां के 70 लोगों को चेक बांटे गए थे, जबकि वीरवार को तीन गांवों कोटखास, झीड़ा और बेहरड़ा के 29 प्रभावितों को चेक बांटे गए हैं। जबकि शेष चार गांवों दबट-मजारी, कांगुवाली और टोबा संगवाणा तथा धरोट के प्रभावितों को भी चेक बांटे जाएंगे। दस गांवों के प्रभावितों को 106 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। जंडौरी में बनेगी एक किलोमीटर लंबी सुरंग
इस रेल लाइन की पहली टनल जंडौरी में बनेगी और इसकी लंबाई करीब एक किलोमीटर होगी। योजना के तहत जंडौरी में टनल का निर्माण किया जाएगा और टनल के रास्ते यह लाइन हिमाचल की सीमा में प्रवेश करेगी। जिला प्रशासन द्वारा जमीन का अधिग्रहण पंजाब की सीमा से सटे बिलासपुर के जंडौरी, दबट-मजारी, बेहरड़ा, कांगूवाली, झीड़ा, कोटखास, नंदबैहल, टोबा-संगवाणा, नीलां, लखनू व धरोट में भू-अधिग्रहण का कार्य किया गया है जिन्हें अब मुआवजा राशि जारी की जाएगी।

राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी ने की अपने 10 उम्मीदवारों की घोषणा।

जयपुर। आम आदमी पार्टी अब राजनीति में हर जगह अपने पेर जमाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके लिए 'आप' पार्टी ने राजस्थान में भी आने वाले चुनावों को देखते हुए अपना पूरा ध्यान केंन्द्रीत कर लिया है। इसके तहत आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
उम्मीदवारों के नामों की घोषणा राजस्थान के प्रभारी दीपक वापजेयी ने टोंक रोड स्थित पार्टी कार्यालय से की।
आपको बता दें कि आप पार्टी की ओर से राजस्थान चुनावों को देखते हुए पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरने की घोषणा की थी।
इसी घोषणा के तहत उन्होंने राजस्थान की राजनीति में अपनी पकड़ बनाने के लिए आगामी चुनावों के लिए अपने 10 उम्मीदवारों की घोषणा की।
आईए हम बताते हैं कि राजस्थान में आप पार्टी के ये 10 उम्मीदवार...

दुनिया के 3 देश जहां नरेंद्र मोदी भी कभी नही जाना चाहेंगे।

ब्राजील : दुनिया का एक ऐसा देश है जिसने भारत को आज दिन तक किसी भी क्षेत्र में अपना समर्थन नही दिया है। ब्राज़ील ने भारत की एनएसजी सदस्यता के लिए सदैव अपना निष्क्रय मत प्रस्तुत किया है। ब्राजील और चीन दोनों अच्छे मित्र है शायद इस कारण वह भारत के पक्ष में अपना मत प्रस्तुत नही करता है।

पाकिस्तान पाकिस्तान कश्मीर विवाद को लेकर भारत को अपना दुश्मन देश है। और इस बात को लेकर उसने भारत के पक्ष में कभी भी अपना सक्रिय मत प्रस्तुत नही किया है। पाक भारत में आतंकी हमले करने वालों को शरण देता है जिसके कारण पाक और भारत के रिश्ते हमेशा खराब रहते है।
मेक्सिको मेक्सिको भी भारत को अपना दुश्मन समझता है जिसका कारण यह है की मेक्सिको और अमेरिका आपस में दुश्मन देश है। हम सब जानते ही है कि भारत और अमेरिका आपस दोस्त है और इसी दोस्ती के कारण मेक्सिको भारत को अपना दुश्मन समझता है।

विधायक के खिलाफ सीएम से करने पहुंची थी शिकायत, पुलिसकर्मी धक्का देकर ले गए बाहर।

लखनऊ. जालौन जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में भाजपा विधायक की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला को पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर बाहर कर दिया। महिला मुख्यमंत्री से मिलकर भाजपा विधायक के खिलाफ शिकायत करना चाहती थी।
यह भी पढें - बोलीं मायावती, बाबा साहब के नाम पर नौटंकी कर रही भाजपा
सीएम पहुंचे थे जालौन
दरअसल शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ जालौन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एक महिला योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची लेकिन उसे सीएम से मिलने नहीं दिया गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मी महिला को धक्का देते हुए घटनास्थल से अलग ले गए। महिला रोते हुए सीएम से मिलने की गुहार लगाती रही लेकिन पुलिसकर्मियों पर कोई असर नहीं हुआ।
यह भी पढें - उन्नाव रेप कांड की पीड़िता का लखनऊ में होगा मेडिकल, सीबीआई आरोपी विधायक को कोर्ट में करेगी पेश
विधायक अशोक चंदेल के खिलाफ लेकर पहुंची थी शिकायत
पीड़ित महिला हमीरपुर जिले के भाजपा विधायक अशोक चंदेल की शिकायत करने पहुंची थी । महिला के मुताबिक विधायक ने उसकी जमीन पर कब्ज़ा कर लिया है । महिला ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विधायक से अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग करना चाहती थी लेकिन महिला को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने से पुलिसकर्मियों ने रोक दिया ।
यह भी पढें - परिवहन निगम कर्मचारियों को बढ़े दर से होगा महंगाई भत्ते का भुगतान
विधायक ने बताया आरोप को निराधार
महिला रोती-गिड़गिड़ाती रही और मुख्यमंत्री से मिलने की जिद लेकर पुलिस कर्मियों से भिड़ गई । इन सबके बावजूद कोई असर नहीं हुआ और महिला को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा । इस मामले में आरोपी विधायक अशोक चंदेल सवालों को टालते और आरोपों को निराधार बताते नजर आये ।
यह भी पढें - पूर्व ब्लॉक प्रमुख को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, बेटे के साथ हुआ फरार।

शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018

धूमधाम से मनाई गई बाबा भीमराव अम्बेडकर जयंती।

गौरव बंटी : (न्यूज़ डेस्क) : बैैैजनाथपुुुर :मनोहर उच्च विद्यालय में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े धुमधाम से मनाई गई।
वीडियो देखने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।⬇️⬇️⬇️
➡️➡️https://youtu.be/Y4iVrrVM96c


विभिन्न विधालयों में भी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। साहेब डॉ अम्बेडकर की 127 वीं जयंती मनाई गयी। वही इस दौरान उनकी तस्वीर पर सभी ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित की ।
वही इस दौरान उमेश यादव ने बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डालते हूये कहा कि वे एक युग पुरूष थे। जिनके व्यक्तित्व ने न सिर्फ देश को नई दिशा दी बल्कि देश की विचारधारा ही परिवर्तित कर दी। आज सशक्त और आर्थिक रूप से शक्तिशाली भारत की जो छवि पूरी दुनिया में उभरी है, उसके पीछे इस महापुरुष की विचारधारा और सोच अत्यंत महत्वपूर्ण रही है ।
वही कहा कि 18 ऐसे विचार जो बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को “इतिहास पुरुष” साबित करते हैं । आज 14 अप्रैल है, और यह भारत के इतिहास का वह ऐतिहासिक दिन है जब सन् 1891 में भीमराव अंबेडकर का जन्म मऊ, मध्य प्रदेश में हुआ था। “बाबा साहेब” के नाम से बाद में प्रचलित हुए इस शख़्स के बारे में आज कुछ भी कहना और लिखना सूरज को दीपक दिखाने जैसा है मगर सब कुछ हमेशा से ऐसा ही नहीं था। बाबा साहेब को पूरा देश जिस एक चीज़ के लिए जानता है वो यह है कि वे भारत राष्ट्र के संविधान निर्माता थे और इसी परिप्रेक्ष्य में उनकी दूरदृष्टि और व्यापकता को नज़र अंदाज किया जाता है । वही बैठक की अध्यक्षता कर रहें मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर के प्रधानाचार्य विनय कुमार पासवान ने कहा कि बाबा साहेब का जन्म हिन्दू धर्म की महार जाति में हुआ था, जिसे तब के समाज में अछूत का दर्जा दिया गया था मगर आज आज़ादी के 69 वर्षों के बाद भी स्थितियाँ बिलकुल से बदल गई हों ऐसा कतई नहीं है। आज भी हमारे समाज में धार्मिक और जातिगत गैर बराबरी बदस्तूर जारी है और इसी गैर बराबरी को हटाने के लिए बाबा साहेब अपनी अंतिम सांस तक अनवरत लड़ते रहे और उनका ये संदेश आज़ादी के दौरान जितना प्रासंगिक लगता था, आज उससे कहीं ज्यादा प्रासंगिक प्रतीत होता है ।
वही इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में हरिश्चंद्र मंडल,मनोज यादव,रिटायर्ड शिक्षक मधुसूदन मंडल,कमलेश्वरी बाबू,पंकज यादव(मुखिया),शिवनंदन बाबू, अरुण यादव(सरपंच),अवधेष यादव,रमेश शर्मा, डॉक्टर के• डी• शर्मा, मो• भुट्टो,रंजीत साह,पत्रकार मुन्ना यादव,पत्रकार ललन भारती, जयराम,मनीष,अर्जुन,शत्रुघ्न यादव, भार्गव यादव,मुकेश स्वर्णकार, मुन्ना,बेचन यादव,विवेकानंद यादव,रौशन यादव,विवेक पोद्दार, संतोष यादव, राजेश राम,राम मल्लिक,संजय मल्लिक,प्रशांत यादव,तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका और छात्रों शिक्षिका राखी, सिमा झा, छात्रों शुषमा,साक्षी नैना,कोमल संगम,बाबुल,आंनद, रूपेश
आदि लोग मौजूद रहें ।
आपकी आवाज , आपकी ताकत।

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

शक्ति सिंह गोहिल बने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रभारी।

गोयल को बिहार कि कमान सौपें जाने से पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी -पूर्णियां प्रमंडल के संयोजक शाहिद हुसैन।

पूर्णिया : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोयल को मनोनीत किए जाने पे राजीव गांधी पंचायतीय राज संगठन पूर्णियां प्रमंडल के संयोजक शाहिद हुसैन ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को हार्दिक बधाई दी।
उन्होने कहा कि कि शक्ति सिंह गोयल को बिहार कि कमान सौपें जाने से पार्टी को एक नई ऊर्जा के साथ-साथ युवाओं को राजनीति में अवसर प्राप्त होंगे.इनके नेतृत्व में पार्टी बूथ स्तर पर युवाओ कीभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.श्री गोहिल को बनाये जाने पर संगठन में नयी जान एवं मजबूती आयेगी.श्री हूसैन ने कहा कि श्री गोहिल को प्रभारीबनाये जाने से राहुल गाॅधी के सपनों को सकार किया जायगा. एवं पार्टी संगठन को मजबूती मिलेेगी.श्री गोहिल को प्रभारी बनने पर श्री हूसैन ने राहुल गाॅधी के प्रति आभारव्यक्त की। और श्री हूसैन ने कहा कि इतिहास गवाह है कि देश की आजादी से लेकर विकास की कड़ी को जोड़ने मे कांग्रेसियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. हाल के दिनों में भले ही बिहार में कांग्रेस कमजोर हुई है.लेकिन कार्यकर्ताओं का मनोबल अभी उंचा है. कार्यकर्ताओं का मनोबल उंचा होगा तो संगठन अपने आप मजबूत हो जायेगा.श्री हूसैन ने कहा मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी के सफल निर्देशन एवं शक्ति सिंह गोहिल के दिशा निर्देश में बिहार कांग्रेस अपनी खोयी हुई शक्ति और उर्जा को एकत्रित कर आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपने को एक शक्तिशाली स्वरूप में प्रस्तुत कर पायेगी. इन्हीं आशा और और विश्वास के साथ श्री हूसैन ने शक्ति सिंह गोहिल को बधाई दी.

तीसरे दिन भी विद्यालय के गेट में लटका रहा ताला, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को कोई खबर नही ।

गौरव बंटी : (न्यूज़ डेस्क) : सहरसा : जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर के मध्य विद्यालय के गेट में आज तीसरे दिन भी ताला लगा रहा लेकिन इस पर प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे हैं।
उन्होंने बताया कि हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है जबकि मंगलवार को ही ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर ताला बंद कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक के प्रभार में गजेंद्र चौधरी के ऊपर सचिव की मिली भगत से मध्यान भोजन की राशि गबन करने का आरोप लगाया जा रहा है। जबकि मालूम हो कि पिछले 7 महीने से पूर्व के सचिव के मिली भगत से मध्यान भोजन की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है मामला इतना तूल पकड़ा हुआ है कि लोगों का कहना है , जब तक यहां के शिक्षकों का और प्रभारी प्राचार्य का तबादला नहीं होता , तब तक ताला बंद ही रहेगा । बताया जाता है कि ग्रामीणों ने पूर्व में ही शिक्षा स्तर को व्यवस्थित करने की बात और मध्यान भोजन को मीनू केहिसाब से विद्यालय में चलाने की बात कही गई थी फिर भी कोई असर नहीं हुआ इस विद्यालय में कार्यरत कुल 8 शिक्षक हैं।
प्रखंड शिक्षक मोहम्मद सिराज आलम ने बताया कि ग्रामीण और बच्चों के द्वारा जो आरोप लगाया जा रहा है वह आरोप बिल्कुल सही और सत्य है, लेकिन मेरे विरोध करने पर कुछ नहीं हो सकता मैं एक प्रखंड शिक्षक के तौर पर यहां कार्यरत हूं प्रधानाध्यापक द्वारा वरीय पदाधिकारी को भी गलत मैसेज छोड़कर मुझे फंसा दिया जाता है हमारे विद्यालय में मध्यान भोजन जो चलाई जाती है वह किसी जानवर के खाने के लायक भी नहीं है यह तो हमारे बच्चे हैं जब भी हम इसका विरोध किए तो प्रधानाध्यापक द्वारा हमें प्रताड़ित किया जाता है।

बदमाश रौशन सिंह ने पत्नी की हत्या कर शव को जलाने का किया प्रयास।

चिता में लगी आग को बुझा कर पुलिस ने शव किया बरामद।
कुख्यात रौशन सिंह (भौटिया)पर है आधा दर्जन से अधिक अपराधीक मामले है दर्ज।
मृतिका के पिता मधेपुरा जिला के सिमराहा गांव निवासी ने बलवाहाट ओपी में दर्ज कराया मामला।

आकाश कुमार : (संवाददाता) :सिमरी बख्तियारपुर :बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवाहाट ओपी अन्तर्गत भौटिया गांव निवासी कुख्यात बदमाश रौशन सिंह ने अपनी पत्नी निक्की देवी (28 वर्ष) की हत्या सहरसा स्थित आवास पर कर दिया।
हत्या के बाद आनन फानन में शव को सहरसा से अपने गांव भौटिया(बलवाहाट) लाकर एक आम के बगीचे में शव को जलाने का प्रयास कर रहा था। तभी बलवाहाट ओपी पुलिस परिजनों की सुचना पर पहुंच जलती चिता की आग को बुझा अधजले शव को कब्जे में ले पोष्टमार्टम हेतु सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतिका की फ़ाइल फोटो।
वही मृतिका के पिता मधेपुरा जिला के सिमराहा गांव सुनील कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर रौशन सिंह सहित परिजनों को हत्या का नामजद आरोपी बनाया गया है। वही बख्तियारपुर पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर सत्य नारायण राय स्वयं घटना स्थल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।
दर्ज मामले के अनुसार क्या है मामला -
घटना के संबंध में कहा गया है कि 12 अप्रैल की सुबह निक्की देवी के परिजनों को जानकारी मिली कि बीती रात दामाद रौशन सिंह द्वारा निक्की के साथ मारपीट की गई। जिसकी वजह से वह जख्मी हो गई और उसकी ईलाज के अभाव में मृत्यु हो गई।
मृत्तिका की दोनों पुत्र की फ़ाइल फोटो।
जिसके बाद अहले सुबह जब पिता,भाई सहित अन्य परिजन भोटिया पहुंचे तो गांव के आम के बगीचे में दामाद रौशन सिंह, निरंजन सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर निक्की के शव को जला रहे थे।जैसे ही इन लोगों नजर पड़ी तो सभी भाग गए।जिसके बाद हमने बलवा ओपी पुलिस को जानकारी दी और पुलिस के समक्ष मिट्टी खुदवा शव को निकलवाया गया। शव मिलने की सूचना पर इंस्पेक्टर सत्य नारायण राय, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रनवीर कुमार, बलवाओपी अध्यक्ष पंचलाल यादव घटना स्थल पहुंच अधजले शव को मिट्टी के अंदर से निकाल मामले की जांच शुरू कर दिया है।

भाकपा ने प्रखंड मुख्यालय पर विभिन्न मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन।

आठ सुत्री मांग पत्र बीडीओ को समर्पित कर कार्रवाई की मांग।

आकाश कुमार : (संवाददाता) : सिमरी बख्त्यारपुर : अनुमंडल क्षेत्र के बनमा-ईटहरी प्रखंड में बुधवार को भाकपा के बैनर तले पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित किसान मजदूरों के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
वहीं प्रदर्शनकारियों के द्वारा आठ सूत्री का स्मार पत्र बीडीओ को सौंपा गया।धरना प्रदर्शन पर बैठे प्रदर्शनकारियों का आठ सूत्री स्मार पत्र के माध्यम से मांग था कि किसानों के सभी प्रकार के कर्जो को माफ किया जाए, खरीफ फसल की क्षति पूर्ति अविलंब भुगतान की जाए, रबी फसल गैहूं एवं मकई में दाना नहीं की जांच कर क्षतिपूर्ति देने की गारंटी सुनिश्चित की जाए, बाढ़- सुखार की स्थायी निदान करें, घोड़दौड़ पंचायत में शौचालय निर्माण की सहायता राशि का भुगतान जल्द किया जाए, प्रधानमंत्री आवास के लाभुको की चयन में अनियमितता की जांच कर इंदिरा आवास लाभुको को द्वितीय किस्त का भुगतान जल्द किया जाए सहित अन्य मांग किया गया।वही प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्ती था। जिस पर बनमाबीडीओ मुर्दाबाद, भ्रष्ट प्रशासन मुर्दाबाद, शौचालय निर्माण में घूस लेने की मंशा बंद करो सहित कई प्रकार के प्रशासन के खिलाफ विरोध के नारे लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने सबसे ज्यादा महिला शामिल थी। वहीं प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया।धरना पर बैठे भाकपा के अंचल मंत्री विनय कुमार वर्मा, खेमयु के जिला सचिव उमेश पोद्दार, जयकिशोर महाशय, धनदेव यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सिमरी बख्तियारपुर निवासी एएसआई भगवान ठाकुर चढ़ा निगरानी के हत्था।

बिहार पुलिस एसोसिएशन का संयुक्त सचिव के पद पर थे निर्वाचित।
20 हजार रूपये घुस लेते सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना में हुआ गिरफ्तार।
पैतृक आवास बनमा-ईटहरी के पहलाम में घर में लटका ताला।

गौरव बंटी : (डेस्क न्यूज़) : सहरसा :राज्य के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना में पद स्थापितसिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के बनमा-ईटहरी प्रखंड के पहलाम गांव निवासी एएसआई भगवान ठाकुर वुधवार को 20 हजार रूपये घुस लेते निगरानी पटना टीम के हत्थे चढ़ गया।
घटना की खबर मिलते ही उसके पैतृक निवास में हलचल मच गई। परिजनों में इस बात को लेकर दुःख व्याप्त हो गया। पत्नी सहित अन्य परिजनों में पुरी खबर की पड़ताल को लेकर बैचेनी देखने को मिल रही थी। वही ग्रामीणों में भी इस खबर को लेकर चर्चाओं का सिलसिला देखा गया।यहां बताते चलें कि सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना में बुधवार की सुबह निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।निगरानी विभाग ने एएसआई भगवान ठाकुर को त्रिवेणीगंज थाना परिसर में ही 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
पकड़ा गया पुलिसकर्मी बिहार पुलिस एसोसिएशन का संयुक्त सचिव है और त्रिवेणीगंज थाना में एएसआई  के पद पर पदस्थापित है।निगरानी की इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए सुपौल एसपी मृत्युंजय चौधरी ने बताया कि ठाकुर किसी केस के संदर्भ में रिश्वत ले रहे थे तभी पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई है।निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा गया है। वही सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र में चर्चाओ का बाजार गर्म होता दिख रहा है।
आपकी आवाज , आपकी ताकत।

मोबाईल दुकान में चोरी करते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद: चोर गिरफ्तार

चोरी की मोबाइल बरामद :पुलिस कर रही है पुछताछ।

आकाश कुमार : (संवाददाता) : सिमरी बख्त्यारपुर : थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं. 13 रंगीनिया मंडल चौक के समीप बुधवार दोपहर राज इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाईल दुकान में चोरी की बारदात को अंजाम देते एक चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
गिरफ्तार चोर
वह चोर चोरी की घटना को अंजाम दे आराम से चलते बना।वही दुकानदार ने कुछ समय बाद चोरी का पता लगते ही चोर का पीछा कर रानीबाग में स्थानिक लोगों के सहयोग से पकड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया।इस संबंध में दुकानदार राजकुमार ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन दे चोरी की घटना का मामला दर्ज कराया है।वही पुलिस चोर से पुछताछ कर रही है।इस चोरी के बारदात के संबंध में दुकानदार ने बताया कि बुधवार को करीब पोने बारह बजे के आसपास मैं दुकान के पीछे घर में खाना खाने के लिए चले गया था कि इसी बीच मेरा मोबाइल दुकान में काउंटर के अंदर रखा था वापस आने पर देखा कि मोबाइल वहां से गायब है। वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को देखा गया तो चोरी की घटना कैमरा में कैद हो गया।चोरी कर निकलते चोर तुरंत चोर को आसपास देखने निकल गया दुकान से कुछ दुर रानीबाग में वह नजर आ गया ग्रामीणों की सहयोग से भाग रहे चोर को पकड़ लिया गया। पकड़े गये चोर ने अपना नाम सौरबाजार थाना क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी जयनारायण झा के पुत्र रौशन झा बताया है वहीं उसे स्थानिय बख्तियारपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस बावत थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर रौशन झा से पूछताछ की जा रही है।

मंगलवार, 10 अप्रैल 2018

जाति आरक्षण के खिलाफ लगे नारेबाजी।

गौरव बंटी : () : जमहारा : आरक्षण हटाओ देश बचाओ के तत्वाधान में सवर्णों का एक दिवसीय देशव्यापी बंद का आयोजन अतलखा - मधेपुरा पथ को जाम करके जमहारा काली स्थान चौक के समीप प्रदर्शन किया गया।
वीडियो देखने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।⬇️⬇️⬇️
➡️➡️https://youtu.be/urfL-AVB85I

उक्त  प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरक्षण जाति नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर होनी चाहिए। गरीबी - अमीरी जब जाति आधार पर नहीं होती तो फिर आरक्षण क्यों जाती आधार पर होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों का ये भी कहना था कि हम लोग  बिल्कुल शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे। किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना को अंजाम नहीं देंगे। प्रदर्शनकारियों में श्यामानंद झा, अभिषेक प्रताप सिंह,मंचन सिंह, सोनू सिंह, राजीव सिंह,अमरजीत सिंह, गोलू सिंह,मनीष सिंह,अंकु सिंह,गुलशन सिंह,शिवम कुमार,चन्द्रकेतु, रामकुमार सिंह,भानु सिंह,अजय सिंह, संजू सिंह आदि शामिल रहे।
आपकी आवाज , आपकी ताकत।

संजय मर्डर कांड का हुआ खुलासा, 3 गिरफ्तार।

गौरव बंटी : (न्यूज़ डेस्क) : सहरसा : जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत के सपहा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बिंदेश्वरी साह के 45 वर्षीय पुत्र संजय साह की अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा के समीप एनएच 107 पर गोली मारकर हत्या कर दिया था।
वीडियो देखने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।⬇️⬇️⬇️
➡️➡️https://youtu.be/E8u0ZU-a3Wc

पता चला था कि 5 अप्रैल की सुबह मृतक अपने पुत्र को सहरसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में छोड़ कर वापस लौट रहे थे और उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी। जिसमें उनकी मौत घटना स्थल पर हो गया था।
पांच दिनों में मर्डर कांड का हुआ खुलासा
आज सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी एवं सदर थाना अध्यक्ष आर के सिंह ने बताया कि किसान संजय साह की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई थी ।इस कांड के 6 अभियुक्तों में से 3 अभियुक्त की गिरफ्तारी सहरसा बस्ती इलाके से की गई है। SDPO प्रभाकर तिवारी ने कहा कि अन्य तीन  अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है । हत्या में प्रयुक्त पिस्टल,तीन ज़िंदा कारतूस,एक बाइक व चार मोबाइल भी बरामद किया गया है।
आपकी आवाज,आपकी ताकत।

रविवार, 8 अप्रैल 2018

बैजनाथपुर हॉट मिक्स प्लांट को हटाने के लिए संघर्ष समिति का किया गया गठन।

गम्हरिया के समाजसेवी बिंदेश्वरी यादव ने दिए 1101 रुपये चंदा।
कमलेश्वरी यादव ने कहा हमलोगों को जो भी करना पड़ेगा हमलोग साथ मिलकर करेंगे।
शिक्षक रंजीत साह ने कहा कि समाज से प्रदूषण मुक्त करना ही समाजसेवी कार्य है।

गौरव बंटी : (डेस्क न्यूज़) : बैैैजनाथपुर :बैजनाथपुर चौक स्थित हॉट मिक्स प्लांट को स्थांतरित करने के लिए अर्जुन कुमार यादव के संयोजन में संघर्ष समिति की बैठक मध्य विद्यालय बैजनाथपुर के प्रांगण में हुई।
संयोजन करते अर्जुन यादव
बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक कमलेश्वरी प्रसाद यादव तथा संचालन अधिवक्ता उमेश यादव ने किया।  बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने एक सुर कहा कि हॉट मिक्स प्लांट को हटाने के लिए जो भी लड़ाई लड़ी जाएगी हम लोग साथ लड़ेंगे।
संघर्ष के लिए एक साथ लड़ने के लिए तैयार
यहां तक कि कोर्ट में भी जनहित याचिका के द्वारा अपनी बात रखी जाएगी। वक्ताओं ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर किस परिस्थिति में  घनी आबादी में इस प्लांट को वेरोकटोक चलाया जा रहा है। जबकि प्लांट के 20 मीटर नजदीक ही स्कुल, ओपी थाना तथा बजार है। जहां प्रत्येक दिन आस - पास  गांव के लोग दैनिक उपयोग की वस्तु बेचने व खरीदने आतें हैं   प्लांट से निकलने वाले धुआं में छोटे छोटे पत्थर निकलते हैं। जिससे विद्यालय के बच्चे बीमार पर जाते हैं। खाद्य पदार्थ भी प्रदुषित होता है। प्लांट से निकलने वाले धुआं से   आम जनता के साथ साथ पेड़ पौधे भी प्रभावित होतें हैं। बैठक के अन्त में 21 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया ।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।⬇️⬇️⬇️
➡️➡️ https://youtu.be/VwngIyvw5Zg

बैठक में उपस्थित लोग
बैठक में कमलेश्वरी यादव,उमेश यादव, योगेंद्र गोस्वामी,कैलाश साह,पवन कुमार,समिति सदस्या उषा देवी, सियाराम मेहता, बिंदेश्वरी यादव, शत्रुघ्न प्रसाद यादव,  चमक लाल यादव, रंजीत साह, प्रभात कुमार अस्थाना, पुर्व जिला परिषद शशि भूषण यादव, अवधेश यादव, मुकेश मेहता, ललन भारती,  जय जय राम कुमार,गौरव बंटी, श्रवण पौदार, पवन कुमार, संतोष कुमार,भारत यादव,ललन यादव,आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं बैठक में संजय गोस्वामी, श्रवण भगत,मुकेश स्वर्णकार,सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

शनिवार, 7 अप्रैल 2018

हमसफ़र ट्रेन का सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन में हो ठहराव : राजद

सिमरी बख्तियारपुर:

इस रेलखंड पर दुसरा सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला स्टेशनविभागीय उदासीनता का शिकार।
सहरसा-मानसी रेलखंड में सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन सहरसा के बाद सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला स्टेशन है।

बंटी : (डेस्क न्यूज़) : जल्द ही कटिहार से नई दिल्ली के लिए शुरू होने वाली हमसफ़रएक्सप्रेस का  सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन में ठहराव नहीं देने से राजद ने नाराजगी व्यक्त की है।
आवेदन देते राजद के कार्यकर्ता
शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष हैलाल अशरफ ने स्टेशन अधीक्षक दिलीप विश्वास को आवेदन दे हमसफरट्रेन के सिमरी बख्तियारपुर में ठहराव देने की मांग की है।मण्डल रेल प्रबंधक को लिखे पत्र में राजद नेता हैलाल असरफ ने कहा है कि सहरसा-मानसी रेलखंड में सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन सहरसा के बाद सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला स्टेशन है।परंतु हर बार रेलवे सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के साथ सौतेलापूर्ण व्यवहार करती है।
जिससे यहां के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।राजद नेता ने कहा है कि यदि जल्द-से-जल्द हमसफर ट्रेन का ठहराव सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन में नही हुआ तो राजद रेलरोको आंदोलन  के लिए बाध्य हो जायेगी। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, अब्दुल बदुद, असरफ, रागिब हुसैन, इसरार अहमद, मो मेराज, विपिन राम, कारी चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।
आपकी आवाज , आपकी ताकत।

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018

बैजनाथपुर हॉट मिक्स प्लांट हटाने के लिए युवकों ने चलाया जनसंपर्क अभियान।

विवेक गांधी : (संवाददाता) : बैजनाथपुर : प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथपुर चौक के समीप हॉट मिक्स प्लांट रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
युवकों द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया
इससे निकलने वाले धुएं गंदगी ने चौक के दुकानदारों और ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। गर्मी के समय में जब प्लांट चालू रहा करता है तो वह परेशानी और भी बढ़ जाती है। प्लांट से निकलने वाली धुआं आसपास के इलाके में फैल जाता है। बाजार में लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। मालूम हो कि प्लांट के पश्चिम में एक मध्य विद्यालय भी है। धुआं से छात्र छात्राओं को भी परेशानी होती है।
युवकों द्वारा गांव - गांव जाकर चलाया गया जनसम्पर्क अभियान
इससे लेकर शुक्रवार के दिन आसपास के युवकों के द्वारा गांव - गांव जाकर जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया। स्थानीय ग्रामीणों तथा दुकानदारों ने बैठक कर प्लांट हटाने की मांग की है लोगों ने कहा की एक सप्ताह के अंदर समाधान नहीं होने पर हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।
आपकी आवाज , आपकी ताकत।

गुरुवार, 5 अप्रैल 2018

बेख़ौफ़ अपराधियों ने युवक को मारी गोली।

प्रशासन ने लोगों से कहा कि 24 घण्टे के भीतर अपराधी होगा गिरफ्तार।

गौरव कुमार बंटी : (डेस्क न्यूज़) : बैैैजनाथपुर : सौरबाजार थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत के सपहा गांव निवासी संजय साह की गुरुवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक की फ़ाइल फोटो।
गुरुवार के सुबह आक्रोशित लोगों ने शव के साथ बैजनाथपुर चौक पर सड़क जाम कर दिया।सूचना पाकर पहुंचे बीडीओ बाबूलाल पासवान तथा बैजनाथपुर थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने नही माने।
टायर जलाकर विरोध करते ग्रामीण
बाद में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी,सदर थानाध्यक्ष, ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।युवक की हत्या से गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।जानकारी के अनुसार मृतक 45 वर्षिय संजय साह अपने पिता को कोशी ट्रेन पकड़ाकर वापस घर लौट रहा था। वापस लौटने के क्रम में अपराधियों ने डुमरैल चौक समीप गोली मार दिया मृतक जख्मी हालत में आते क्रम में
विशाल फेक्ट्री के सामने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बैजनाथपुर चौक जाम लगाकर प्रशासन से अपराधियों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की ।
लोगो को समझते प्रभाकर तिवारी
बैजनाथपुर चौक  पर चारों तरफ वाहनों की कतार लग गई। SDPO प्रभाकर तिवारी ने कहा कि अपराधियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाएगा।उसके बाद ग्रामीणों ने जाम तोड़ दिए।
घटना की वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।⬇️⬇️⬇️
  ➡️➡️  https://youtu.be/P0N44P_fQvA



जाम में राजद नेता रंजीत यादव,भारत यादव,शिक्षक रंजीत साह, बैजनाथपुर मुखिया पंकज यादव,पप्पू साह,अर्जुन यादव,बजरंग दल के बजरंग गुप्ता, राजीव रंजन,भार्गव यादव,आदि शामिल रहे।

बुधवार, 4 अप्रैल 2018

अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

अंचलाधिकारी स्वयं अग्निपीड़ीतों से मिल घटना का लिया जायजा

बंटी : (डेस्क न्यूज़) : सहरसा : प्रखंड क्षेत्र के बेलवाड़ा पंचायत अंतर्गत हसूलिया गांव में बुधवार दोपहर को अचानक लगी आग की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घर जलकर राख हो गया है। आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगने का अनुमान ग्रामीणों के द्वारा लगाया जा रहा है।
वहीं ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक आग का ज्वाला इतना तेज था कि देखते-देखते 11 लोगों के घर जलकर राख हो गया।
घटना के संबंध में सकड़ा पहाड़पुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य यशबंत सिंह ने बताया कि बेलवाड़ा पंचायत के हसूलिया गांव में हुई इस अगलगी की घटना में दिलीप सिंह, कमल सिंह, मनीष सिंह, मंजित सिंह, राजो सिंह, सुरेश सिंह, पदारात सिंह, कारी सिंह एवं संतोष सिंह का घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में सभी के घरों में रखा समान वर्तन, चौकी, कपड़ा, अनाज व जलावन सहित अन्य समान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। वहीं उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार सभी पूरी तरह से बेघर हो गया है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पंचायत समिति सदस्य के द्वारा किया गया है।

वही घटना की जानकारी मिलने पर अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित स्वयं अग्निपीड़ीतों से मिल स्थिति का जायजा ले उचित मुआवजा देने की बात कही है।
उन्होनें ने बताया कि जांच कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।
आपकी आवाज , आपकी ताकत।

मंगलवार, 3 अप्रैल 2018

सहरसा:उमेश प्रसाद बने बसनही ओपी थानाध्यक्ष।

बंटी : (न्यूज़ डेस्क) : सहरसा : जिले के सोनवर्षा प्रखंड अन्तर्गत बसनही थाना के पद पर नये प्रभारी के रुप में उमेश प्रसाद  पदास्थापित हुए है।
इससे पहले उमेश प्रसाद सदर थाना सहरसा में कार्यरत थे ।पदस्थापना के मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे लिये अपराध नियंतत्रण सबसे पहली प्राथिमिकता है और शराबबंदी को लेकरबहूत सख्त होते हुए कहा कि शराब पीना और शराब बेचना दोनोंकानून अपराध है । ऐसे लोग जो इस तरह के काम में संलिप्त वोबक्शे  नही जाएंगे ।थाना अध्यक्ष ने कहा कि बसनही काफी सवेंदनशील क्षेत्र है। इस क्षेत्र के लोगो को सुरक्षा प्रदान करना हमारी जिम्मेवारी होगी।मैं आपने कर्तव्यों का पालन करता रहूंगा। गरीबो और पीड़ितों के क़ानूनी सहयोग प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा ।

शंकरपुर में लगी आग ,लाखों की संपत्ति खाक।

विवेक पोद्दार : (संवाददाता) : मधेपुरा : प्रखंड क्षेत्र के जिरवा मधेली पंचायत अंतर्गत वार्ड  नंबर 9 दलीगाछी टोला में रविवार की रात्रि आग लगने से दो घर में एक गाय की मौत झुलसने से हो गया।
वहीं एक गाय के बच्चा झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।अगलगी में दो परिवार का आशियाना पूरी तरह जलकर राख हो गयाहै।दोनों पीडित परिवार मजदूर वर्ग के बताये जा रहे है।आग की लपेट इतने तेज थी कि देखते ही देखते दो घर जलकर राख हो गया।आगलगी मैं एक दुधारु गाय की मौत हो गयी एवं एक बछडा बुरी तरह झुलस गया ।पीडित परिवार की मानों तो इस आगलगी सेदोनों परिवार के घर में रखे करीब पंद्रह हजार रूपया नगदी भी जल गये। बताया गया कि अनीता देवी पति बैजू शर्मा के घर से अचानक उठी आग की लपेटे को देख जबतक लौग उसपर काबू पाने की कोशिश करते  तबतक दोनों घर को अपने चपेट मैं ले लिया।आगकी लपटें देख पीडित परिवार ने हल्ला मचाया।हल्ला सुनकरआसपास कै लौग पहुचकर आग पर एक पंपसेट के माध्यम काबू पायानही तो पूरा गांव ही जल सकता था। इस आगलगी में अनीता देवी के   देवर सुंदर शर्मा के   घर सहित घर मे रखे अनाज , नकदी , जेवरात सहित लाखो  रूपये की समान  जलकर बबांद होने की अनुमान लगाया जा रहा है वही अनीता देवी के एक दुधारू गाय जलकर मर गयी व घर मे रखे दस हजार  नगदी  अनाज , लोकेट , पायल, बर्तन , सहित घर में रखे आवश्यक कागजात भी जलकर राख हो गया।अग्निकांडकी सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा पंचायत के जनप्रतिनिधि के साथ साथ सीओ ,बीडीओ और थाना को दिया। घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी ज्ञानप्रकाश सेराफीम, बीडीओ आशा कुमारी,मुखिया संजय कुमार,पंसस पति रामकुमार ने पहुचकर जांच पड़ताल कर अग्नि पीड़ित को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। वही सीओ ने कहा कि दोनों पीड़ित परिवार को सरकार के तरफ से मिलने वाले सहायता उपलब्ध कराया जा रहा है।

अधिक मुस्तैदी के साथ विश्वविद्यालय को आगे ले जाएंगे : कुलपति

बंटी : (न्यूज़ डेस्क) : मधेपुरा : विभाजन के बाद बीएनएमयू का दायरा छोटा हो गया है, लेकिन इससे हमारे हौसले कम नहीं हुए हैं।
हम और अधिक मुस्तैदी के साथ अपने विश्वविद्यालय को आगे ले जाएंगे। यह बात कुलपति डॉ. अवध किशोर राय ने कही। वे मंगलवार को सभी प्रधानाचार्यों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।कुलपति ने कहा कि सभी महाविद्यालयों में नियम-परिनियम के अनुरूप कार्य किए जाएं।किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विश्वविद्यालय के विकास में सबों का सहयोग अपेक्षित है। सबका साथ मिलेगा, तो बीएनएमयूका विकास होगा।कुलपति ने कहा कि सबसे पहले कक्षाओं में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए। सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र प्रतिनिधि इस पर विशेष ध्यान दें।कुलपति ने कहा कि सभी शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी सर्वोत्तम सेवा सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्होंने सबों का बायोमैट्रिक एटेन्डेस बनबाने और लीव एकाउंट रजिस्टर दुरूस्त करने के निर्देश दिये।कुलपति ने कहा कि सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ का गठनहो चुका है। छात्र संघ के निर्वाचित प्रतिनिधियों की उर्जा को सकारात्मक दिशा दिया जाए। छात्र संघ के मद में विद्यार्थियों से जो राशि ली जाती है, उसका 75 प्रतिशत संघ के खाते में दिया जाएगा। इससे संघ सकारात्मक गतिविधियाँ यथा-सेमिनार, कान्फ्रेंस, व्याख्यान, वर्कशाॅप आदि आयोजित करेगा।कुलपति ने सभी मद में प्राप्त राशि का ससमय उपयोगिता प्रणाम-पत्र जमा करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी महाविद्यालयों में मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत फ्री वाई फाई की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी इसका अधिकाधिक उपयोग करें। इसके लिए विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। साथ ही होल्डिंग के माध्यम से इसे प्रचारित किया जाएगा।इस अवसर पर प्रति कुलपति डॉ. फारूक अली, डीएसडब्लू डॉ. योगेन्द्र प्रसाद यादव, विकास पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह और विभिन्न महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

वार्ड विकास समिति चुनाव में धांधली को लेकर समाहरणालय पर धरना।

★ बीडीओ,वार्ड सदस्य पर ग्रामीणों ने लगाया चुनाव में धांधली का आरोप।

★ जिलाधिकारी सहित अन्य को हस्ताक्षरित आवेदन दे पुनः चुनाव कराने की मांग।

बंटी : (डेस्क न्यूज़) : सहरसा : जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत के वार्ड नंबर - 4, बेला टोला में गत दिनों कराये गये वार्ड विकास समिति के चुनाव में धांधली बरते जाने को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को समाहरणालय पहुंचकर एक दिवसीय धरना दिया ।
धरना पर बैठे ग्रामीण
वही धरनार्थियों ने एक हस्ताक्षरित आवेदन जिलापदाधिकारीको देकर वार्ड विकास समिति, सचिव के चयन में धांधली का आरोप लगाते हुए फिर से चयन करने की मांग की है। ग्रामीणोंने बीडीओ और वार्ड सदस्या पर आरोप लगाते हुए कहा है की वार्ड सदस्या रूबी देवी और बीडीओ चंदा कुमारी द्वारा बगैर वार्ड सभा कराए अवैध रूप से कागज पर वार्ड सचिव का चयन किया गया है।
जिसके विरोध में हमलोगों ने डीडीसी, डीएम, एसडीओ और बीडीओ को आवेदन गत दिनों दिए हैं, जिसके बाद चुनाव का डेट भी निकाला गया लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है। हमलोगों की मांग है की वार्ड सभा किसी प्रवेक्षक के निगरानी में कराकर वार्ड सचिव का चयन किया जाय।इन लोगों का कहना था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो आगे हमलोग अौरउग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

शनिवार, 31 मार्च 2018

छापेमारी में 12 पाउच शराब बरामद।

बंटी : (न्यूज़ डेस्क) : बैजनाथपुर : बैजनाथपुर हाट पर सुधीर पोद्दार के यहाँ शुक्रवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 12 पाउच शराब बरामद किए।

थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के लिए एक टीम गठित कर पुलिस बल के साथ बैजनाथपुर हाट पहुंचा वहाँ सन्देह के आधार पर सुधीर पोद्दार के घर छापेमारी किया तो 12 पाउच शराब बरामद हुआ। थानाध्यक्ष संभुनाथ सिंह ने सुधीर पोद्दार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आपकी आवाज , आपकी ताकत।

पान दुकान में हजारों की चोरी।

बंटी : (न्यूज़ डेस्क) : सहरसा पटुआहा बजरंगबली स्थान स्थित पान की दुकान से चोरों ने शुक्रवार की रात नकद 2000 समेत हजारों के समान की चोरी कर ली।
टूटा हुआ दुकान की फ़ाइल फ़ोटो।
दुकान के मालिक कपिलदेव शर्मा ने चोरी की जानकारी दी। पीड़ित दुकानदार  ने बताया की शुक्रवार की रात दुकान बंद करके घर चले गए थे। शनिवार की सुबह दुकान खोलने गया तो देखा कि दुकान के गेट टूटा हुआ पाया। दुकानदार ने बताया कि
टूटा बिखरा पड़ा समान की फ़ाइल फोटो
उनके दुकान से विभिन्न समान समेत दो हजार रुपये की चोरी कर ली जबकि अन्य सामान बिखरा हुआ था।

शुक्रवार, 30 मार्च 2018

सी.आर.एस ने आधा दर्जन अधिकारीयों के साथ किया सहरसा-मानसी-मधेपुरा रेलखंड का निरीक्षण।

मधेपुरा रेल कारखाना से निर्यात भी होगा विधृत इंजन :ए डी आर एम।

मधेपुरा-सहरसा-मानसी विधृतिकरण पुर्नत: पुरी रेलमंत्रालय से स्वीकृति उपरांत दौड़ने लगेगी विधृत इंजन।

बंटी : (न्यूज़ डेस्क) : सहरसा : पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा - मानसी-मधेपुरा रेलखंड पर विधुतीकरण कार्य का निरीक्षण शुक्रवार को रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्व सर्किल) कोलकाता के पी के आचार्या ने करीब आधा दर्जन अधिकारीयों के साथ किया।
स्पेशल सैलून से निरीक्षण पर निकले सीआरएस ने सबसे पहले धमारा में बीआर नंबर 44 का निरीक्षण किया। उसके बाद वे दलबल के साथ सिमरी बख्तियारपुर पहुंच सबसे पहले सिमरी बख्तियारपुर होम सिंग्नल के फाटक संख्या 16 का निरीक्षण किया।
सीआरएस सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंचे।स्टेशन पर स्टेशन मास्टर कार्यालय में उन्होंने सिग्नल पैनल सिस्टम का जायजा लिया और अधिकारियों से इलेक्ट्रिफिकेशन से संबंधित कार्यो की जानकारी ले आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
उसके बाद
स्टेशन परिसर स्थित गोलंबर में सीआरएस सहित अन्य अधिकारियों ने अपने अपने नाम से एक एक वृक्षारोपण किया।

इस मौके पर एडीआरएम आर के पांडेय ने कहा कि मानसी - दौरम मधेपुरा के बीच विधुतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है।इसके उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण किया।जिसके बाद रेल मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के उपरांत आगे की कार्यवाई होंगी।उन्होंने कहा कि यह विधुतीकरण इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि दौरम मधेपुरा में निर्मित सबसे ज्यादा पावर वाला विधुत इंजन इंडिया ही नही बाहर भी एक्सपोर्ट होने की संभावना है।
इधर सीआरएस के कार्यक्रम की वजह से जानकी और जनसेवा एक्सप्रेस विभिन्न स्टेशन पर रुकी रही।जिस वजह से यात्रियों में आक्रोश देखने को मिला।

जल्दी चालू होगा पे शौचालय, बनेंगे मुत्रालय, लगेगा बेन्च -

सिमरी बख़्तियारपुर प्लेटफॉर्म पर एवं बाहर मूत्रालय नही रहने से यात्रिओ को काफी कठनाई का सामना करना पर रहा है। इस संबंध में जानकारी मिलने पर एडीआरएम आर के पांडेय ने बताया कि जल्दी ही  नव निर्मित पे शौचालय चालू कर दिया जायेगा। इनके अलावे दोनो प्लेटफार्म पर मूत्रालय एवं बाहर सर्कुलेट एरिया में तीन-चार और मूत्रालय बनाया जायेगा। दोनो प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को बैठने के लिये बेंच बनाया जाएगा।  इस मोके पर स्टेशन अधीक्षक पी के वर्मा, रेल परामर्श दात्री समिति सदस्य अबू ओसामा सहित कई लोग मोजूद थे।
वही मौके पर सीई ए के सिंह, पीसीईई आर तिवारी, सीनियर डीईएन कॉर्डिनेशन बीके सिंह, सीनियर डीईएन थ्री संजय कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन यादव, स्टेशन मास्टर राजकुमार झा, स्टेशन मास्टर प्रभारी विजय कुमार वर्मा, प्रवर वाणिज्य लिपिक विकास कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
आपकी आवाज,आपकी ताकत।